Breaking News Latest News झारखण्ड

रेस परियोजना के अंतर्गत,मीडिया कार्यशाला का आयोजन

,राची, झारखण्ड  | सितंबर  | 30,2922 ::  राँची के होटल ए.वी.एन. ग्रैंड मे लीड्स संस्था के अंतर्गत रेस परियोजना के द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया ।
इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर मधुकर जी,विशिष्ठ अतिथि के तौर पर संस्था के सचिव ए.के.सिंह जी, सह गुमला, सिमडेगा राँची व खुटी के जिले से माननीय पत्रकार बंधु शिरकत करने पहुंचे।
ऐ.के.सिंह जी ने रेस परियोजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दिया, उन्होंने कहा की आज हम सोलर एनर्जी के क्षेत्र मे बहुत तेजी से कार्य कर रहे हैं,लिड्स संस्था यूरोपियन यूनियन के सहयोग से झारखण्ड राज्य के चार जिलों मे कार्य कर रहे हैं इस कार्य मे भारत सरकार का भी बहुत सहयोग मिल रहा है.
आगे एके सिँह जी ने कहा है की आज हम इस परियोजना के माध्यम से ग्राम स्तर पर युवाओं को टेक्निकल माध्यम से प्रशिक्षण देकर ग्राम स्तर पर ही असेंबल करने का का कार्य किया जा रहा, जिससे युवाओं को अपने गाँव मे ही एक रोजगार मिल जा रहा है साथ ही जितने भी वेस्ट LED बल्ब है उसे अब बनाकर उपयोग किया जा रहा है, साथ ही स्कूलों मे इको क्लब के माध्यम से बच्चों को भी जागरूक किया जा रहा है जिससे नए पीढ़ी मे एक नये सोच को जन्म दिया जा सकें, आगे एके सिंह जी ने कहा की आज के इस प्रोग्राम मे हमारे पत्रकार बंधु आज के समाज के आँख, नाक, कान हैं, जो हमारे द्वारा किये जा रहे कार्यों मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, आप सब सभी पत्रकार बंधु का हम आभार व्यक्त करते हैं.
इस क्रम मे रेस परियोजना के समन्वयक महेंद्र कुमार ने बताया की मीडिया इस कार्यक्रम के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं, ग्राम स्तर पर जो भी हम कार्य कर रहे हैं उसे सक्सेज स्टोरी के माध्यम से मिडिया जगत मे स्थान देकर समाज को जागरूक करने का कार्य आप सब बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
महेंद्र कुमार जी ने कहा बताया की आज हम कुसुम योजना के अंतर्गत खुटी जिले मे 421 ट्यूबल को इनस्टॉल कराया गया, जिसमे जरेडा का भी सहयोग रहा,साथ ही सभी जिलों मे असेम्बलिंग यूनिट, सोलर द्वारा चलित रागी मिल जैसी अनेको योजनाओं को प्रकाशित करने का कार्य, समाज मे जागरूकता प्रदान करने का कार्य पत्रकार बंधु के द्वारा किया जा रहा है.
मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार माननीय मधुकर जी ने कहा की
संस्था के कार्यों,सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में समाज को सकारात्मक संदेश देने के लिए मीडिया हम सब के कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में समाज को सकारात्मक संदेश देने के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है,
मीडिया संस्था व सरकार के लिए आंख और कान है क्योंकि रेस परियोजना के द्वारा किये जा रहे कार्यों,योजनाओं और योजनाओं पर उनकी रिपोर्टिंग समाज मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है,जिससे लिड्स रेस रेस के द्वारा किये जा रहे जागरूक कार्यक्रम और योजनाओं की प्रभावशीलता को बढ़ाने की महत्वपूर्ण माध्यम पत्रकार बंधु हैं!!
मधुकर जी ने आगे कहा की प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, लेकिन उसे हम उपयोग नहीं कर पा रहे है, उसी उपयोग को आप मीडिया बंधु जो समाज मे प्रसारित कर रहे हैं, वह बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, इसके लिए लिड्स रेस के साथ साथ मिडिया के लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद, जो यह महत्वपूर्ण कार्य आप अपने लिए नहीं अपितु समाज के लिए कर रहे हैं, इस कार्यक्रम में चार जिलों के पत्रकार उपस्थित हुए साथ ही साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लीड्स संस्था की रेस परियोजना की चार जिलों की पूरी टीम ने अपना योगदान दिया।

Leave a Reply