Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

151 निर्धन जोडो का आदर्श सामुहिक विवाह रविवार 8 जनवरी 2023 को

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 22, 2022 ::  श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों की एक अति आवश्यक बैठक श्री मती विधा देवी अग्रवाल के निवास स्थान शिवगंज, हरमु रोड़, स्थित सत्संग भवन मे आज दिनांक:22/12/2022 दिन बृहस्पतिवार को अपराह्न 2 बजे 4 बजे तक हुई।

बैठक का आयोजन परमपूज्य संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा प्रत्यके वर्ष होने वालीं श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा एव 151 निर्धन जोडो का आदर्श सामुहिक विवाह के आयोजन को लेकर हुई।

परमपूज्य संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज का आशीर्वाद हमे पिछले 35 वर्षो से मिलता आ रहा है।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चार दिवसीय 6 जनवरी से 9 जनवरी 2023 तक भागवत भास्कर श्री श्री सदानंद जी महाराज अपनी सुमधुर वाणी से हम रांची वासियों को गीता प्रवचन, श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा भजनो एवं सत्संग का रसपान करायेंगे।

संत शिरोमणि श्री श्री 1008 सदानंद जी महाराज के सानिध्य में 151 निर्धन जोडो का आदर्श सामुहिक विवाह रविवार 8 जनवरी 2023 को संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्णा प्रणामी मंदिर के प्रांगण में प्रातः 08 बजे से 02 बजे तक होगा।

इस बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल ने कीइस बैठक मे संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्याय निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी सज्जन पाडिया, प्रमोद सारस्वत, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुरेश चौधरी और इनके अलावा भी संस्था के बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply