Breaking News Latest News झारखण्ड

वृद्धजनों के साथ मारवाड़ी युवा मंच रांची के सदस्यों ने उनकी खुशियों को किया साझा

राँची,झारखण्ड  | अक्टूबर  | 16, 2022 ::  दीपावली के पूर्व ओल्ड एज होम डीएवी स्कूल बरियातू स्थित वृद्धा आश्रम में उपस्थित वृद्धजनों के साथ मारवाड़ी युवा मंच रांची के सदस्यों ने उनके खुशियों को साझा किया। वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों ने दिल खोलकर कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। इस दौरान संस्था में मौजूद वृद्धजनों ने पूरे कैंपस में दीप जलाकर रौशनी पर्व की खुशियां मनाई। फुलझड़ी और पटाखे छोड कर बहुत आनंद लिया। इसके साथ ही संस्था ने वृद्ध जनों को उपहार के साथ कई तरह का स्वादिष्ट व्यंजन और मिष्ठान की व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम के बीच में वहां उपस्थित वृद्धजनों को कई तरह का गेम खिलाया गया और जीतने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक बिमल अग्रवाल, सोनित अग्रवाल और सौरभ सरावगी के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित की गई। मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव विकास अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस दौरान कुछ बुजुर्गों से रूबरू होने का पर एहसास हुआ कि छोटी-छोटी खुशियों से अपने जीवन में रंग भर रहे हैं। बुजुर्गों ने बताया कि पहले हम सब एक परिवार से नहीं है लेकिन आश्रम में सभी लोग एक परिवार की तरह रहते हैं। सभी अलग-अलग स्थान से आए हुए हैं। उम्र के इस पड़ाव में त्यौहार को अपने अंदाज में हम सेलिब्रेट करते हैं। उन्होंने बताया की धनतेरस से दीपावली तक सभी वृद्ध आश्रम में बने मंदिर में घंटों तक भजन गाकर अपनों की खुशियों की कामना करते हैं। उपरोक्त जानकारी मंच के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

Leave a Reply