राची, झारखण्ड | सितम्बर 05, 2024 ::
जगदेव बाबू समतामूलक शिक्षा व्यवस्था के पक्षधर व एक सामान तथा अनिवार्य शिक्षा के पैरोकार थे। जगदेव बाबू क्रांतिकारी तथा ओजस्वी विचारों के प्रखर नेता थे।
उपरोक्त बातें आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने शहीद जगदेव प्रसाद की स्मृति दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के पश्चात कही। उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू जॉन रस्किन की सोशल इकोनामी से बहुत प्रभावित थे ।
दीनानाथ प्रसाद डॉन, राम अवतार कश्यप, राम लखन साहू, वसीम अकरम, सुधीर कुमार, सतीश साहू, विक्रम कुमार,हर्ष साहू, पंकज कुमार आदि ने शहीद जगदेव प्रसाद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।




