राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 13, 2024 ::
फेडरेशन ऑफ़ झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की आईटी उप समिति की सत्र 2024-25 की पहली बैठक आज चैम्बर भवन में संपन्न हुई | बैठक में पूरे साल की कार्य योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी | आईटी उप समिति के चेयरमैन मनोज मिश्रा एवं अल्तमश आलम ने साइबर ठगी पर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि जल्द ही साइबर क्राइम पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसमें सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों एवं विशेषज्ञों को बुलाकर लोगों को इससे बचने के उपाय बताए जायेंगे | इसके साथ ही चेयरमैन ने साल भर होने वाले कार्यक्रम में FJCCI मेम्बरशिप डे, टैली, मार्ग, बिजी सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग वर्कशॉप डे, सोशल मीडिया डे आयोजित कराने की भी बात कही | यह भी कहा गया कि आईटी पॉलिसी जिससे राज्य के लोग एवं आईटी कंपनियां लाभान्वित नहीं हो पा रहे जिसपर सम्बंधित मंत्रालय एवं विभाग को एक ज्ञापन देकर इस पर त्वरित कार्रवाई करने की बात भी कही गयी | यह भी अवगत कराया गया कि आगामी माह में होनेवाले ट्रेड फेयर के तत्वाधान में आईटी जॉब फेयर का आयोजन भी किया जाएगा ताकि राज्य के युवाओं एवं व्यवसायियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके |
इस बैठक में चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, कार्यकारिणी सदस्य आस्था किरण, उप समिति चेयरमैन मनोज कुमार मिश्रा, अल्तमश आलम, सदस्य प्रमोद सारस्वत, स्वामी दिव्यज्ञान, पवन कुमार,देवनंदन उरांव एवं तेजिंदर सिंह सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे |




