Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

1 मई मज़दूर दिवस को राजधानी में होगा पत्रकारों का महाजुटान

1 मई मज़दूर दिवस में राजधानी में होगा पत्रकारों का महाजुटान

* पीसीआई के मेंबर और एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में पत्रकारों की समस्याओं पर होगा मंथन

* झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट कर रहा है महासम्मेलन का आयोजन

रांची, झारखण्ड  | अप्रैल  |  24, 2022 :: आगामी मज़दूर दिवस पर पत्रकारों की उत्पीड़न उनकी समस्याओं के सवाल पर झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के द्वारा आयोजीत होगा राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मेलन। मांडर के प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। श्री अग्रवाल ने यह जानकारी मीडिया को दी और कहा कि- झारखंड में पत्रकारों की दीन हीन स्थिति किसी से छुपी नहीं है कारण है राज्य सरकार की उदासीनता जो साफ दिख भी रही है। उन्होंने संगठन से जुड़े लोगों से आह्वान किया कि 1 जून से पहले सूबे के सभी विधायकों से सहमति पत्र वे ले लें। जिसमें आवश्यक है कि यह कार्य यूनियन से जुड़े पत्रकार योद्धा करें। जिसका एजेंडा होगा राज्य में पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू कराना। पत्रकारों को आवास या आवासीय प्लॉट सहकारी समिति के माध्यम से उपलब्ध कराना, पत्रकारों को मेडिक्लेम और जिव्मन बीमा पॉलिसी योजना शुरू कराना। एक जून से पूर्व पत्रकार सहायता प्रकोष्ठ का पंजीयन, एवं जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर मिडिया सेंटर सरकार द्वारा सभी सुविधा युक्त बनाने कि मांगें प्रमुख रूप से उसमें शामिल रहेंगी। यूनियन के प्रदेश संरक्षक रजत गुप्ता नें कहा कि यह एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम है जिसमें पत्रकार सुरक्षा का मसला बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा रहेगा। उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट प्रखंड से लेकर जिला एवं राज्य स्तर तक के पत्रकारों को पहचान पत्र जारी करेगा।
बैठक में सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया गया। कुछ पत्रकारों ने बैठक में बताया कि कुछ स्वार्थी तत्व पत्रकारों को बरगला रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर इनका बहिष्कार करने की भी बात बैठक में कही गई। बैठक में रांची प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, यूनियन के संरक्षक विनय वर्मा, रांची महानगर अध्यक्ष सह प्रेस क्लब सचिव जावेद अख्तर प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष जगदीश सिंह, सचिव क्यूम खान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशुन प्रसाद कुशवाहा, कार्यसमिति सदस्य अमित कुमार, कार्यसमिति सदस्य सह रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह, शेख मोजीबूल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सह सदस्य्ता अभियान प्रभारी विनय राज, श्रीमंत चटर्जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप साहू, संजय तिवारी, जावेद खान, रतन लाल, अरविंद कुमार, सतीश शर्मा, प्रमोद कुमार जयसवाल, उदय चौहान, लोहरदगा जिला अध्यक्ष सतीश शाहदेव, संजय अग्रवाल, संजय साहा, शिव शंकर कुमार, राजू सिंह, राम प्रसाद, सुदीप सिंह,संजय कुमार बड़ाईक सहित बैठक में बड़ी संख्या में रांची ज़िले एवं आस पास के पत्रकार शामिल हुए।

 

Leave a Reply