Breaking News खेल

लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग :: यूनाइट सीसी ने यंग तरुण संगम को हराया

रांची, झारखण्ड  | दिसम्बर | 07, 2022 :: प्रभात तारा स्कूल मैदान में खेले जा रहे हैं लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग के एक मैच में आज यूनाइट क्रिकेट क्लब की टीम ने यंग तरुण संगम को 124 रनों से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए विजेता टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 3 विकेट पर 290 रनों का पहाड़ से स्कोर खड़ा किया सिकंदर ने 119 नाबाद रनों की शानदार पारी खेली मुदस्सर ने 90 आयन ने 22 रन टीम के लिए जोड़ें सौरभ को दो और अविनाश को एक विकेट मिला जवाबी पारी खेलने उतरी यंग तरुण संगम की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाया प्रशांत ने 58 अमित और प्रीतम ने 25_25 और सानू ने 15 रन टीम के लिए जोड़ें सूरज और आफताब को दो-दो विकेट मिले

Leave a Reply