Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

दीपावली में देश की मिट्टी से बने दीपक जलाएं – स्वामी दिव्यानंद जी महाराज

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   22, 2024 ::

भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने कहा, कि सुख समृद्धि और आरोग्य से संबंधित हमारा सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार धनतेरस दीपावली है जहां सनातनी लगातार 5 दिनों तक दीप प्रज्वलित करते हैं और यह दीपक हमारी आत्मा हमारा जीवन, मन, बुद्धि और भविष्य को प्रकाशित करता है, इस प्रकाशमयि दीपक में सनातन का भी भाव आना चाहिए, भारतवर्ष देवों – ऋषियों की भूमि रही है, हमारी परंपरा विश्व में प्रख्यात है, ऐसे में हमारे त्यौहार में हमारी ही सामग्री का उपयोग होना चाहिए।
स्वामी जी ने यह भी बताया कि चीन का सबसे बड़ा बाजार भारतवर्ष है, वह समझ चुका है कि भारत के लोग सीधे, सरल और आध्यात्मिक हैं, हमारी रुचि के अनुसार वह सस्ती वस्तुओं का निर्माण कर हमें निर्यात करता है और हम जाने-अनजाने उसकी वस्तुओं को खरीदते हैं.

Leave a Reply