राची, झारखण्ड | अगस्त 31, 2024 ::
संत जेवियर्स कॉलेज, राँची के इतिहास विभाग में “द जेंडर्ड नेचर ऑफ़ वायलेंस” विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया| इस अवसर पर ऑस्ट्रेलियन विश्वविद्यालय, कैनबेरा की प्रो. बीना डीकोस्टा ने पूरे विश्व में लैंगिक असमानता पर प्रकाश डालते हुए अपनी प्रस्तुति दी| मौके पर दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज की प्रो. डॉ. प्रभा रानी ने प्राचीन तमिल संस्कृति का उदाहरन देते हुए व्याख्यान दिया| विषय प्रवेश डॉ. अंजू टोप्पो एवं धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने दिया| इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. फादर केनेडी सोरेंग, आईक्यूएसी संयोजक डॉ. शिव कुमार, प्रो. स्नेहा कच्छप, प्रो. नजमी, प्रो. निशा सिंह व अन्य प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे|



