मीन राशि के लिए कैसा रहेगा जनवरी जानते है वास्तु शास्त्री सुमित्रा जी से
मीन राशि के लोगो को विभिन्न प्रकार की बीमारिया होती तो है परन्तु तेजी से ठीक भी हो जाती है।
मीन राशि वालों के लिए वर्ष का पहला महीना शुभ फलदायक रहेगा। जनवरी में पदौन्नती और उपलब्धि होने के योग है। प्रत्येक क्षेत्र में सफलता और उन्नति के अवसर मिलेंगे। उत्साह, पराक्रम, जोश बना रहेगा। भाग्य भी साथ देगा। आर्थिक उपलब्धि और निवेशों से लाभ।
स्वास्थ : स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।
परिवार: पारिवारिक सुख बना रहेगा। पारिवारिक शान्ति, सहयोग बना रहेगा। संतान सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
कॅरिअर:
नौकरी : नौकरी में पदोन्नति, वेतन वृद्धि , अधिकारों की वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप किसी पद के लिए चुनाव में है तो महत्त्वपूर्ण पद की प्राप्ति सम्भव होगी। इस समय किसी बेहतर नौकरी की तलाश भी फल दायक होगी। कार्यालय में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
प्राइवेट सेक्टर नौकरी : प्राइवेट सेक्टर नौकरी वालो के लिए समय शुभ फलप्रद है।
विदेश में नौकरी : विदेश में नौकरी करने की इक्छा रखने वाले व्यक्तियों की इच्छा पूर्ण होगी।
व्यवसाय: व्यवसाय से जुड़े मीन राशि वाले जातको के लिए समय अनुकूल एवं उपलब्धिदायक है। व्यवसाय में अवसर, बिक्री और लाभ होगा। व्यवसाय में निवेश के लिए आवश्यक धन की व्यवस्था भी सम्भव हो पाएगी।
उपाय: राहु और शनि के मन्त्रों का निरंतर जप करे।
सेलिब्रिटी वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा अग्रवाल
सिटी प्रेसीडेंट इंटरनेशनल वास्तु अकादमी
कोलकाता
यूट्यूब वास्तु सुमित्रा




