Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

खेलो इंडिया बीच गेम्स दमन और दीव में, झारखण्ड के अमरेंद्र होंगे बीच सेपक टकरा में रेफरी.

राची, झारखण्ड  | मई |  17, 2025 ::

रांची :दमन और दीव में कल से प्रारम्भ हो रहें खेलो इंडिया बीच गेम्स के सेपकटकरा इवेंट में झारखण्ड के अमरेंद्र दत्त द्विवेदी रेफरी की भूमिका निभाएंगे.

अमरेंद्र दत्त झारखण्ड के इकलौते इंटरनेशनल सेपकटकरा रेफरी है

श्री दत्त इसके पूर्व कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका निभा चुके है.

अभी हाल ही में पटना में सम्पन्न वर्ल्ड कप सेपक टकरा और खेलो इंडिया युथ गेम्स में भी वे रेफरी की भूमिका निभा चुके है

श्री अमरेंद्र दत्त के निर्णायक बनाये जाने पर झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक सहित सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड के दीपक भरथुआर,उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, मिथलेश साहू, मनोज साहू, अजित सिन्हा, प्रदीप खन्ना, बुल्लू गोप, शशिकांत पांडे, रज़ि अहमद, शिवेंद्र दुबे,चंचल भट्टाचार्य,मनोज गुप्ता, उमा रानी पालित आदि ने हार्दिक बधाईया दी हैं

खेलो इंडिया बीच गेम्स में सेपक टकरा,वॉलीबॉल,कबड्डी,फुटबॉल,पेंचक सेलाट,सी स्विमिंग आदि शामिल है.इनके साथ साथ मलखम्ब और टग ऑफ़ वार को प्रदर्शनी खेलो में शामिल किया गया है.

 

 

Leave a Reply