Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने विक्की करमाली को बनाया अपना विधायक प्रतिनिधि

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  22, 2025 ::

कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कांग्रेस शहरी क्षेत्र के मोरहाबादी प्रखंड अध्यक्ष विक्की करमाली को शहरी क्षेत्र के मोरहाबादी प्रखंड क्षेत्र का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इसकी प्रतिलिपि उपयुक्त, वरीय पुलिस अधिक्ष रांची को प्रेषित कर दिया गया है.

कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता और पार्टी के लिए किये गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए करमाली को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है.

अपनी नियुक्ति पर श्री करमाली ने कहा कि विधायक सुरेश कुमार बैठा ने जिस विश्वास के साथ उन्हें विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है, उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा और इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा. और समय समय पर कार्य की प्रगति से अवगत करता रहूँगा.

इस मौके पर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने कहा की शहरी क्षेत्र के मोरहाबादी प्रखंड का अध्यक्ष के पद पर रहते हुए विक्की करमाली ने पार्टी और समाज के लिए सराहनीय कार्य किए। इसी के चलते महानगर कांग्रेस ने विधायक सुरेश कुमार बैठा से मांग की थी उन्हें विधायक प्रतिनिधि मनोनीत करें और उनकी मांग मान भी ली गई। इसके लिए कांग्रेस महानगर विधायक सुरेश कुमार बैठा का आभार व्यक्त करते हैं.

वहीं महानगर कांग्रेस कांके प्रखंड अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि कांके विधायक सुरु से ही युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राजनीति से जोड़कर आगे बढ़ाने का कार्य करते आ रहे हैं ऐसे में विक्की करमाली को अपना प्रतिनिधि नियुक्त करना एक दूरदर्शी सोच को दर्शाता है इस निर्णय के लिए हम युवा वर्ग विधायक का धन्यवाद करते हैं.

विक्की करमाली की विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति पर महानार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, झामुमो के प्रदीप मिर्धा, आदिवासी मूलवासी मंच के अध्यक्ष रणजीत टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष सूरज टोप्पो, कोषाध्यक्ष मोहन तिर्की, राष्ट्रिय जतरा महोत्सव के केन्द्रीय अध्यक्ष नरेश पाहन, महानगर कांग्रेस एससी मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, कांके प्रखंड अध्यक्ष अनिल उरांव, महानगर कांग्रेस शहरी के प्रभारी अर्चना मिर्धा, बीर बिरसा मुंडा स्मारक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अमित मुंडा, मंडल अध्यक्ष शोएब, मुकेश मुंडा,आशीष मुंडा अमन खान, कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्लू मुंडा, इत्यादि ने हर्ष जताया.

 

 

 

 

Leave a Reply