Breaking News Latest News झारखण्ड

धोबी समाज के लिए शहर में हो धोबी घाट का निर्माण :: रजक

रांची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 24, 2022 ::
आज दिनांक 24/12 /22 को रांची रजक समाज के प्रतिनिधिमंडल भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी रांची विधायक श्री सीपी सिंह महापौर आशा लाकड़ा उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय नगर आयुक्त से मुलाकात एवं ज्ञापन देकर धोबी समाज के लोगों के लिए धोबी घाट एवं कपड़ा सुखाने लिए मैदान का गुहार लगाया* मौके पर समाज के नेता उपेंद्र कुमार रजक ,संजय रजक, विनोद राजन मोनू रजक ने नेताओं से से आग्रह करते हुए कहा कि रांची शहरी क्षेत्र में सभी तालाबों का सुंदरीकरण होने के कारण शहर में रह रहे हजारों धोबी समाज के लोगों को कपड़ा धोने एवं सुखाने में काफी कठिनाइ हो रहा है साथही उनके जीविका उपार्जन एवं परिवार को भरण-पोषण में कई समस्याओं का सामना करने पड़ रहा है उन्होंने कहा कि हजारों लोग इस पेशा से जुड़े हुए हैं और इसी से अपने परिवार व बच्चों को भरण पोषण ,शिक्षा- दीक्षा करते हैं लेकिन लगातार उत्पन्न हो रहा समस्या से समाज चिंतित है* उन्होंने कहा कि पूर्व में नगर विकास विभाग एवं रांची नगर निगम द्वारा करमटोली तालाब में घाट निर्माण के दिशा में निर्णय लिया गया था लेकिन वहां सुंदरीकरण होने के करण घाट का निर्माण नहीं हो सका उन्होंने *जेल तलाब में धोबी घाट निर्माण एवं सुखाने की व्यवस्था की मांग की है साथ ही समाज के लोगों ने कहा कि यदि समाज का समस्या का समाधान नहीं होता है तो समाज कपड़ा धुलाई बंद करेगा साथ ही सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेगा*
प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे- काजू राजक, बैजू रजक ,बबलू रजक, रोहित रजक ,संजय रजक लोटो, प्रदीप रजक सुनील रजक ,रवि रजक, रामबालक रजक ,राम शरण रजक,आदी

Leave a Reply