राची, झारखण्ड | अगस्त 30, 2024 ::
प्रेस क्लब रांची में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति, झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो ने प्रेस संबोधन करते हुए बताया कि आगामी 1 सितंबर 2024 दिन रविवार को “न्याय अधिकार सह झारखण्ड नव निर्माण यात्रा” बिरसा मुंडा जन्मस्थल उलिहातु खूंटी से शहीद रघुनाथ महतो शहादत स्थल लोटा सिल्ली तक यात्रा तय कर विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा किया जायेगा। जिसका तैयारी पूर्ण हो चुका है, संपूर्ण झारखंड के क्रांतिकारी साथी गण पारंपरिक वेश भूषा, पारंपरिक हथियार के साथ उपस्थित होंगे। यात्रा उलिहातु से सुबह 10 बजे शुरआत करके तमाड़ बुंडू राहे सिल्ली होते हुए शहीद रघुनाथ महतो शहादत स्थल लोटा तक पहुंचेगा। यात्रा में मुख्य चेहरा अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो, देवेन्द्र नाथ महतो, दमयंती मुंडा , आलोक उरांव शामिल होंगे।
साथ ही उन्होंने बताया कि यात्रा उलगुलान का स्वरूप है पिछले कई सालों से निरंतर विभिन्न स्वरूप में मुख्य रूप से कई बार मुख्यमंत्री आवास घेराव, विधान सभा घेराव, जेपीएससी, जेएसएससी, जेएसएलपीएस, जेईपीसी इत्यादि कार्यालय घेराव, 24 जिला में धरना प्रदर्शन, झारखंड बंदी, ट्विटर एक्स अभियान, विधायक/सांसद समर्थन प्राप्त अभियान के आलावा अन्य आंदोलन को एतिहासिक सफल बनाने के बावजूद एक भी प्रमुख मांग को पूरा नहीं होने के कारण आंदोलन को सफल बनाने हेतु संघर्ष जारी रखते हुए यात्रा करने का निर्णय लिया गया है। यात्रा का प्रमुख मांग राज्य गठन के उद्देश्य को, आंदोलनकारियों के अरमान को, शहीदों के सपना को साकार करने हेतु खतियान अधारित स्थानीय नीति, क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा से सुसज्जित नियोजन नीति लागू नियमित रूप झारखंडी युवाओं को रोजगार देना, सरकारी कार्यालयों भ्रष्टाचार मुक्त कार्य कराना, जल जंगल जमीन भाषा संस्कृति रीति रिवाज परंपरा का संरक्षण कराना, अनुबंधकर्मियों को स्थायीकरण कराना, बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य सड़क बिजली सुविधा उपलब्ध कराना , आंदोलनकारी, छात्र, किसान , मजदूर का न्याय हक अधिकार दिलाना के अलावा अन्य मांग है।




