
मैकलुस्कीगंज, झारखण्ड | जनवरी | 19, 2020 ::
★आंचलिक और शहरी इलाके के पत्रकारों की बेहतरी के लिए जेयूजे कृत संकल्पित है, जल्द ही बनेगा आंचलिक पत्रकारों का एक्रीडेशन, दिलाएंगे मेडिक्लेम, आवास, पेंशन योजनाओं का लाभ: शिव अग्रवाल
★पत्रकारहित के मसलों को लाया जएगा राज्य के पटल पर: प्रताप सिंह
मैकलुस्कीगंज: झारखण्ड में पत्रकारों की बढ़ती चुनौती और उनके हितों की रक्षा के लिए आज दिनांक 19 जनवरी दिन रविवार को मैकलुस्कीगंज के सुरम्य वादियों में स्थित, पर्यटन निदेशालय के गेस्ट हाउस में झारखण्ड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (जेयूजे) के रांची ज़िला इकाई के द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार मुक्तिनाथ गिरी ने और संचालन प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द प्रताप ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मैकलुस्कीगंज के समाजसेवी सुरेंद्र नाथ पांडेय, एनयूजे के राष्ट्रीय महासचिव शिवकुमार अग्रवाल उपस्थित थे।
बैठक में पत्रकार संगठन जेयूजे की मज़बूती, पत्रकारिता/पत्रकार हित के साथ-साथ आगामी होने वाले प्रेस क्लब के चुनाव पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में भारी संख्या में रांची सहित राज्य भर के पत्रकार जुटे थे।
इस मौके पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) के राष्ट्रीय महासचिव शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि आंचलिक और शहरी इलाके के पत्रकारों की बेहतरी के लिए जेयूजे कृत संकल्पित है, जल्द ही बनेगा आंचलिक पत्रकारों का एक्रीडेशन, जेयूजे दिलाएगा मेडिक्लेम, आवास, पेंशन योजनाओं का लाभ।
वरिष्ठ पत्रकार उदय चौहान ने कहा कि आगामी प्रेस क्लब के चुनाव में पत्रकारों को उनका हक पूरी मुस्तैदी के साथ दिलाया जाएगा।
रांची ज़िला अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है जो हमने समय समय पर दिखाया भी है।
वहीं जेयूजे के प्रदेश कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह ने संगठन की मजबूती के साथ साथ प्रेस क्लब के चुनाव में सहभागिता निभाने का भी आह्वान किया।
वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर महतो नें पत्रकारहित में चट्टानी एकता दिखाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ पत्रकार मुक्तिनाथ गिरी नें पत्रकारों को एक्रीडेशन बनवाने की व्यवस्था को सरल बनाने और संगठन की मजबूती पर बल दिया।
वहीं रंगनाथ चौबे ने कहा कि इस बार हम लोग किसी के झांसे में नहीं आने वाले, आंचलिक पत्रकारों को उनका हक मिलना ही चाहिए।
बैठक में प्रमुखता से यह भी तय किया गया कि आगामी प्रेस क्लब, रांची के चुनाव में संगठन पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेगा प्रत्याशियों की मदद तन-मन-धन से मदद की जाएगी।
पत्रकारों नें यह भी संकल्प लिया कि सभी लोग पत्रकार/पत्रकार हित और सँगठन हित में निष्ठा के साथ काम करेंगे, साथ ही इस बार आंचलिक पत्रकार भी प्रेस क्लब के चुनाव में प्रत्याशी के रूप में भाग लेंगे, आंचलिक पत्रकारों नें यह भी कहा कि प्रेस क्लब के चुनाव में चट्टानी एकता भी इस बार दिखेगा। सभी ने इस बावत बैठक में शपथ भी लिया।

इस मौके पर मुख्य रूप से रांची जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह सहित राज्य के विभिन्न इलाकों से आये वरिष्ठ पत्रकार बसन्त पंकज, अरुण चौरसिया, राजेश कुमार, क्यूम खान, धीरेंद्र प्रसाद, अरुण चौरसिया, दिनेश पांडे घन्टु, मनोज प्रसाद, नंदलाल तिवारी, प्रमोद तिवारी, संजय ओझा, अशोक सिंह, पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, संजय साहू, सुदीप सिंह, प्रभात सिंह, कालीचरण साहू, राजू चौबे, रघुनाथ महतो, जितेंद्र गिरी, चंद्रकांत गिरी, जावेद अख्तर, जितेंद्र राणा सहित बड़ी संख्या मे पत्रकार गण मौजूद रहे।




