Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

आजादी के 79 वर्ष पर, 79 साइकिल, 79 किलोमीटर की यात्रा

 

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, नई दिल्ली

 

एक संकल्प, एक ऊर्जा और एक लक्ष्य-विकसित भारत 2047= संजय सेठ

दिल्ली में आयोजित NCC Cyclothon कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री मनसुख मांडविया, रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह, 18 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन एवं भारत के एकमात्र ओलंपिक टेनिस पदक विजेता लिएंडर पेस, पद्म विभूषण से सम्मानित एवं महान बॉक्सर मैरी कॉम तथा NCC के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए l

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने युवाओं से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूर्ण करने की दृष्टि से आगे बढ़ने का आह्वान किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विकसित भारत का जो लक्ष्य लिया है, वह विकसित भारत कैसा होगा; यह हमारे युवाओं को तय करना है। इस आयोजन ने उस लक्ष्य को और भी ऊर्जा प्रदान की है।
NCC के युवा कैडेट्स और साइकिलिस्टों का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि भारत का युवा आज केवल सपने नहीं देख रहा, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा रहा हैl

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ आयोजित NCC Cyclothon 2026 में प्रतिभागियों ने 79 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की।
मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से शुरू हुई इस यात्रा ने तिलक मार्ग, भैरों मार्ग, अक्षरधाम, शांति स्तूप, मथुरा रोड, लोधी रोड, जोरबाग, एम्स, हौज खास, कुतुब मीनार, छतरपुर और खुशबू चौक सहित दिल्ली के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।
यह यात्रा सिर्फ एक साइक्लोथॉन नहीं थी, बल्कि इसके माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी से पूरे देश को एक स्वस्थ, सशक्त और ऊर्जावान भारत के निर्माण का संदेश दिया गया।
स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव है। फिट रहना केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी सक्रिय भागीदारी भी है।

Leave a Reply