रांची, 6 अगस्त 2026। झारखंड की अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी महतो इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट, बाटुमी (जॉर्जिया) में शानदार प्रदर्शन कर दो कांस्य पदक जीतने के बाद आज रांची लौटीं। उनके आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
अंजना 40 सदस्यीय भारतीय वुशु टीम का हिस्सा थीं। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 जुलाई 2026 से बाटुमी, जॉर्जिया में आयोजित की गई थी। अंजना ने प्रतियोगिता की ताऊलु स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
रांची पहुंचने पर झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने अपने आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में अंजना कुमारी महतो को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर शिवेंद्र दुबे, कोच वाहिद अली सहित प्रकाश राम, शिशिर महतो, प्रशांत गोराई आदि मौजूद थे
अंजना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर रांची यूनिवर्सिटी की वाईस चांसलर प्रोफेसर डॉ सरोज शर्मा,झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक सहित झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। शुभकामना देने वालों में शैलेन्द्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य, सुनील सूर्यात, उदय साहू, विभूति भूषण अमर, डॉ. अंशु साहू, डॉ. उदीप लाल, मनोज कुमार महतो, शैलेन्द्र कुमार, प्रियदर्शी अमर, मिथिलेश साहू, डॉ. कविता सिंह, मनोज साहू, सुनील यादव, रत्नेश कुमार, रंजीत कुमार, अनिका सिंह, अमासी बारला, संजय मंडल, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, शिवेंद्र दुबे, शशिकांत पांडे एवं गोकुलानंद मिश्र प्रमुख हैं।
झारखंड वुशु एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि अंजना कुमारी महतो की यह उपलब्धि राज्य के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।




