आज दिनांक 08-08-2026 को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राँची जिला समिति द्वारा झामुमो के केन्द्रीय सदस्य, संयोजक जिला एवं महानगर के डाॅ हेमलाल कुमार मेहता के नेतृत्व एवं झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय के मख्य आतिथ्य में झारखण्ड आन्दोलन के प्रणेता वीर शहीद निर्मल महतो जी की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राँची स्थित शहीद निर्मल महतो चौक पर अवस्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसे वीर सपुतों को कौन और कैसे भुला सकता है। झामुमो और सरकार उनके बताए हुए रास्तों पर हीं तो चल कर जन आकांक्षाओं को पुरा कर रही है। वीर शहीद निर्मल महतो के बताए रास्ते पर चल कर ही झारखण्ड का विकास सम्भव है। झारखण्ड के लिए जो परिकल्पना उन्होने किया था, साकार होता दिख रहा है और उनकी परिकल्पना को हेमन्त सोरेन जी की सरकार ही सिध्द कर सकती है।
मौके पर पार्टी के केन्द्रीय सदस्य एवं महानगर संयोजक श्री अन्तु तिर्की, केन्द्रीय सदस्य, संयोजक जिला एवं महानगर श्री अश्विनी शर्मा, रामशरण तिर्की, लालजी रमण, अरुण वर्मा, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष वर्मा, डाॅ बबलु राम, शमशाद मल्लिक, आदिल इमाम, बीरु साहु उर्फ भोलु, मंटु लाला, जीत गुप्ता, आशुतोष गोश्वामी, रमेश साहु, रिशु रितेश उर्फ बिहारी, गुलाम रब्बानी, अवधेश यादव, निजामुद्दीन, सज्जाद अन्सारी, ईबादद अन्सारी, अईनुल खान, दीपक नंदा, रवि वर्मा, अजय कुमार मंडल, प्रभात खलखो, श्याम खलखो, अनिल रजक, रहीम अन्सारी, कमरान, अकमल, हरिश कुमार महतो, शहजाद टार्जन, ईरसाद, रिशु सिंह, नौशाद चांद, नागेश्वर महतो, हारुन रसीद, सोनु मुण्डा और नवीन तिर्की आदि शामिल थे।




