Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

37वे राष्ट्रीय खेल में भाग लेने के लिए झारखंड योगासन दल गोवा रवाना

राची, झारखण्ड | नवम्बर | 02, 2023 ::

गोवा में आयोजित किये जा रहे 37वे राष्ट्रीय खेल में भाग लेने के लिए झारखंड योगासन टीम आज गोवा के लिये रवाना हो गयी।
ज्ञातव्य है कि इस राष्ट्रीय खेल में झारखंड की योगासन टीम ने क्वालीफाई किया है।
झारखंड दल मे रोहित कुमार, करण प्रजापति, संजय कुमार, करण कुमार रेंजर कुमार सरदार, रिया सेन, बेबी कुमारी, अंजु कुमारी, दीपशिखा दान।
झारखंड दल के साथ उसकी कोच रजनी बक्शी, मैनेजर संजय सिंह एवं टेक्निकल ऑफीसर विपिन कुमार पांडे भी रवाना हो रहे है।

Leave a Reply