Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

46वे राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए 20 दिसम्बर को डिंडीगुल जाएगी झारखंड टीम

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर |  18, 2024 ::

हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और तमिलनाडु हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में 23- 27 दिसंबर 2024 तक डिंडीगुल तमिलनाडु में आयोजित हो रहे 46वे राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए रांची से रातु हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर के राखी कुमारी, सावित्री कुमारी, सुष्मिता कुमारी, नीली तिर्की, दिव्या एक्का, और विद्या एक्का का चयन झारखंड टीम में किया गया है, जो झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनका चयन झारखंड जूनियर स्टेट हैंडबॉल गर्ल्स प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया, ये सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक विष्णु कुमार के देखरेख में रातु हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इनके चयन होने पर रांची जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत कांशी, कोषाध्यक्ष महेश लोहरा सदस्य राजु, ललित सहभीर, एवं सीनियर खिलाड़ी सूरज उरांव, कृष्णा उरांव, ऋतिक उरांव, अर्चना कुमारी, आयुषी उरांव ने ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की, झारखंड टीम 20 दिसम्बर 2024 को पुरुलिया से तमिलनाडु के लिए रवाना होगी।इसकी जानकारी विष्णु कुमार ने दिया।

Leave a Reply