Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

सिल्ली :: झारखंड राज्य वुशु कोचेस सेमिनार संपन्न :: कोचेस को प्रमाण पत्र एवम आई कार्ड दिया गया

सिल्ली, झारखण्ड | जनवरी   | 07, 2021 :: सिल्ली स्थित स्टेडियम में आज झारखंड राज्य वुशु कोचेस सेमिनार संपन्न हो गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिल्ली के माननीय विधायक पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो जी ने अपने उदगारों से सभी कोचेस का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि कोचेस का यह प्रयाश होना चाहिए कि उनके खिलाड़ी पदक जीते तभी उनका होना सार्थक हो सकता है।
उन्होंने ट्रेनिंग के यूरोपीय मोड्यूल की बात की जहाँ एक खिलाड़ी अपने लिए स्वयं कोच ढूंढता है इसलिए कोच को अपने आप को और भी बेहतर करने और सीखने  की जरूरत है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संत माइकल स्कूल के निदेशक श्री कृष्ण   सहित चंचल भट्टाचार्य ,उदय साहू,शिवेंद्र दुबे,शैलेंद्र दुबे ,प्रकाश राम,शिशिर महतो ,ब्रजेश सिंह,सैफुल्लाह आदि मौजूद थे।
इस सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी दीपक गोप,साउथ एशियाई जज अमरेंद्र एवम वाहिद अली के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
दिनांक 3 जनवरी से आयोजित इस सेमिनार के आज के इस समापन समारोह के अवसर पर  मुख्य अतिथि एवम अन्य अतिथियों के द्वारा कोचेस को प्रमाण पत्र एवम आई कार्ड दिया गया।
इस सेमिनार में
दीपक सिंह -गोड्डा,
रोहित कुमार राय -गिरिडीह,
आकाश कुमार स्वर्णकार -गिरिडीह,
मोहम्मद जावेद-रामगढ़,
शिवा कुमार-राँची,
लीला कुमारी-हजारीबाग,
सिंगराई सुंडी-हजारीबाग,
जेठू कुमार गंझू-चतरा,
लालन यादव -चतरा,
रूपलाल महतो-चतरा,
सहदेव गंझू-राँची,
नारायण चंद्र राय -पाकुड़,
परिणीता सिंह-जामताड़ा,
राहुल सिंह-जामताड़ा,
राज कुमार वर्मा-जामताड़ा,
मृत्युंजय कुमार राय-साहिबगंज,
महादेव गोप-बोकारो,
योगेंद्र भुइयां -रामगढ़,
जेना राम बोदरा-ईस्ट सिंहभूम,
जदुमुनि हेम्ब्रम- ईस्ट सिंहभूम,
सी गायत्री प्रिया-ईस्ट सिंहभूम,
कार्तिक सिंह बड़ाइक-ईस्ट सिंहभूम,
निशांत तिर्की-राँची,
इन्द्रशिष रॉय- राँची,
मनोज कुमार भोगता-राँची,
साक्षी कुमारी- गोड्डा
ने भाग लिया और कोच बनाये गए।

Leave a Reply