Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

झारखंड राज्य स्टेट अवार्ड्स समारोह 11 अगस्त को : ढाई सौ से अधिक खिलाड़ी और कोच इस समारोह में होंगे सम्मानित

राची, झारखण्ड | अगस्त | 06, 2023 :: राष्ट्रीय अवार्ड स्टेट अवार्ड समारोह आगामी 11 अगस्त को यहां आर के आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी
झारखंड राज्य स्टेट अवार्ड्स के बारे में जानकारी देते हुए जे ओ ए के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि चयन समिति द्वारा चयनित खिलाड़ी दिनाँक 11 अगस्त को सुबह 12:00 बजे रिपोर्ट करेंगे तथा 1:00 से समारोह की शुरुआत की जाएगी।
इस समारोह के चयन समिति के चेयरमैन शेखर बोस ने बताया कि अवार्ड्स के लिए सभी तैयारियां पुर्ण हो चुकी है ये अवार्ड इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त खेल जिनको झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है के सभी वर्गों के इंटरनेशनल / नेशनल चैंपियनशिप सत्र 2022-23 और नेशनल गेम्स गुजरात में पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।
इसके अलावे झारखंड अवार्ड्स के विभिन्न वर्गों के अवार्ड (लाइफटाइम अवार्ड को छोड़कर) सत्र 2022-23 के प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे।

चार वर्गों में खिलाड़ी होंगे सन्मानित :
इस समारोह में खिलाड़ी निम्न वर्गों में सम्मानित किए जाएंगे:

स्टेट अवार्ड्स:
विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ये स्टेट अवार्ड्स दिए जाएंगे।

इंटरनेशनल मेडलिस्ट:
सत्र 2022-23 के पदक विजेता खिलाड़ी इस कैटेगरी में सम्मानित होंगे।

नेशनल गेम्स मेडलिस्ट:
गुजरात नेशनल गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ी इस वर्ग में सम्मानित होंगे।

नेशनल मेडलिस्ट:
इस कैटेगरी में 2022-23 सत्र के पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित होंगे।
डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि यदि किसी खिलाड़ी का नाम छूट गया हो तो उसकी सूचना सम्बंधित खेल संघ जे ओ ए को भेजे ताकि उसपर विचार किया जा सकें।

Leave a Reply