Jharkhand Japan
Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय विदेश

झारखंड में जापान के निवेश की बड़ी संभावना : केंजी हिरामत्सु ( भारत मे जापान के राजदूत )

अंतर्राष्ट्रीय इंजीनियरिंग शो MSV-BRNO में झारखंड का स्वागत – मिलन होवोर्का, भारत में चेक रिपब्लिक के राजदूत

Jharkhand Japan

नई दिल्ली । अक्टूबर | 01, 2017 ::  8 से 14 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जापान तथा चेक रिपब्लिक के दौरे पर जाएगा। इस दौरान चेक गणराज्य में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय इंजीनियरिंग शो में भी झारखण्ड भाग लेगा। साथ ही टोकियो और ओसाका में झारखंड रोड शो आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री के सचिव सह झारखंड के उद्योग सचिव सुनील वर्णवाल ने भारत में जापान के राजदूत केंजी हिरामत्सु तथा चेक रिपब्लिक के राजदूत मिलन होवोर्का से तथा अधिकारियों से मुलाकात की। सुनील वर्णवाल ने बताया कि मोमेंटम झारखंड में जापान और चेक गणराज्य भारत के पार्टनर कंट्री थे। इस दौरे से जापान की कंपनियों को झारखण्ड के बारे में समझने और जानने का अवसर मिलेगा। इससे झारखंड में निवेश और औद्योगिक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा |

जापान के राजदूत ने कहा के नये भारत के निर्माण में झारखंड सबसे क्षमतावान राज्यों में एक है। झारखंड में जापान के निवेश की बड़ी संभावनाहै। झारखंड दौरे को लेकर जापान हरसंभव सहयोग और समर्थन प्रदान करेगा।

चेक रिपब्लिक के राजदूत ने कहा कि वह झारखंड के प्रतिनिधिमंडल के दौरे से आशान्वित है। अंतर्राष्ट्रीय इंजीनियरिंग शो में विश्व के कई देश और प्रतिष्ठित कंपनी भाग ले रहे हैं।

चेक रिपब्लिक के भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने यह बताया झारखंड प्रतिनिधिमंडल के विभिन्न बैठकों एवं इंटरेक्शन की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वर्णवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय इंजीनियरिंग शो में झारखंड का एक पवेलियन होगा जिसमें झारखंड के विशिष्टता तथा निवेश के बेहतर अवसर एवं बेहतर कार्य संस्कृति को दर्शाया जाएगा।

नई दिल्ली में हुई इस बैठक में सुनील वर्णवाल के अलावा मुख्यमंत्री के निजी सचिव के पी बालियान तथा झारखण्ड के नॉलेज पार्टनर अर्ंस्ट एंड यंग के आदिल जैदी प्रोजेक्ट मैनेजर श्री वरुण अरोड़ा तथा चेक रिपब्लिक के साथ बैठक में फर्स्ट सेक्रेटरी मिलन तोउस भी उपस्थित थे

Leave a Reply