end-of-ravana-is-significance-of-win-of-truth-over-evil-raghuvar-das-cm-jharkhand
Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय

रावण बध प्रतीक है बुराइयों पर अच्छाई की जीत का : रघुवर दास [ मुख्यमंत्री, झारखण्ड ]

मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने मोरहाबादी तथा अरगोड़ा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया।

हमें अपने अंदर की बुराईयों को समाप्त करने का संदेश विजयदशमी से मिलता है

पंजाबी हिंदू बिरादरी 1962 से लगातार यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है

संस्था को विशेष तौर पर बधाई

दशहरा असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है

end-of-ravana-is-significance-of-win-of-truth-over-evil-raghuvar-das-cm-jharkhand

रांची, झारखण्ड । सितम्बर | 30, 2017 :: मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने मोरहाबादी तथा अरगोड़ा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि हम सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रामराज्य की कल्पना को साकार करने का संकल्प लेना है। हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना है। रावण बध प्रतीक है बुराइयों पर अच्छाई की जीत का। हम अच्छाइयों पर अपनी आस्था रखते हुए झारखंड को स्वावलंबी राज्य बनाने का संकल्प लेते हैं। हमारी सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने मोरहाबादी मैदान में पंजाबी हिदू बिरादरी द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने अंदर की बुराईयों को समाप्त करने का संदेश विजयदशमी से मिलता है। हम अपने समाज, राज्य के लिए कुछ अच्छा काम करें, इसकी प्रेरणा इससे लेनी चाहिए। पंजाबी हिंदू बिरादरी 1962 से लगातार यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसके लिए संस्था को विशेष तौर पर बधाई। यह संस्था हमारी प्राचीन परंपरा का निर्वहन कर रही है। आनेवाली पीढ़ियों को हमारी संस्कृति और परंपरा की जानकारी दे रही है।
मुख्यमंत्री श्री दास ने दुर्गा पूजा और दशहरे के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए राज्य के सभी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पंडाल संचालकों व विशेष तौर पर आम लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों ने अनुशासन, आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए मिसाल कायम किया है। यहां रिमोट के माध्यम से रावण दहन किया गया।
इधर, अरगोड़ा में श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति के द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। हमें गंदगी रूपी बुराई से अपने देश को मुक्ति दिलानी है। सभी संकल्प लें कि रांची समेत पूरे राज्य को साफ सुथरा रखेंगे। यह काम केवल सरकार और नगर निगम से संभव नहीं होगा। आम लोगों को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। अरगोड़ा मैदान के सुंदरीकरण का काम अगले वर्ष तक पूरा हो जायेगा। अरगोड़ा चौक के चौड़ीकरण का काम भी जल्द शुरू कर दिया जायेगा। इसके लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यहां गंदगी का पुतला भी दहन किया गया।
कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री  सीपी सिंह, सांसद रामटहल चौधरी, विधायक  नवीन जायसवाल, मेयर श्रीमती आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर  संजीव विजयवर्गीय, झारखंड राज्य खादी बोर्ड के अध्यक्ष  संजय सेठ, डीजीपी  डीके पांडेय अपर मुख्य सचिव  अमित खरे,प्रधान सचिव श्रीमती निधि खरे, सचिव  सुनील बर्णवाल, पंजाबी हिन्दू बिरादरी के अध्यक्ष राजेश खन्ना समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply