राची, झारखण्ड | अप्रैल | 28, 2025 ::
महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित “आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025-26” में झारखंड की जिम्नास्टिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑलराउंड श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है।
आज हुए व्यक्तिगत फाइनल मुकाबलों में झारखंड के प्रतिभाशाली जिम्नास्ट दिबास गायेन ने पॉमल हॉर्स इवेंट में 11.133 अंक तथा रिंग्स इवेंट में 10.567 अंक अर्जित कर दो कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पैरेलल बार्स में 11.167 अंकों के साथ छठा स्थान तथा रिंग्स में 10.567 अंकों के साथ चौथा स्थान भी प्राप्त किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से झारखंड का गौरव और बढ़ा है।
वहीं, झारखंड की एक अन्य प्रतिभाशाली जिम्नास्ट तुलिन तिवारी ने पॉमल हॉर्स में 10.167 अंकों के साथ पाँचवां स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आर. के. आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक
ने खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को हार्दिक बधाई दी।




