Breaking News

विश्व आदिवासी दिवस

रांची , झारखण्ड | अगस्त | 09, 2020 :: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज बनहौरा में आदिवासी संस्कृति उस समय जीवंत हो उठी जब राज्य के मंत्रीगण पारंपरिक संगीत और वाद्य यंत्रों के बीच आदिवासियों को उनका अधिकार देने का वचन दिया।

सामाजिक दूरी का ध्यान रख कर आयोजित इस कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति मंत्री कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उराव, कृषि मंत्री बदल पत्रलेख संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, मांडर विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की, गोड्डा विधायक प्रदीप यादव उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में मंत्री उराव ने गांव के कलाकार टोंका उराव व पारिश पुरोहित फ़ादर फिलिप को मंत्री आलम ने भी सम्मानित किया। सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र भगत को मंत्री पत्रलेख ने सम्मानित किया।

विधायक तिर्की ने इस अवसर पर केरल व गोड्डा मारे गए मज़दूरों के आश्रितों के लिये 5-5 लाख रुपए मुआवजे के रूप में देने की सरकार से मांग की।

कार्यक्रम में खूंटी, कोल्हान, चाईबासा, गुमला, लातेहार, मांडर, भरनो के कलाकार उपस्थित थे।

Leave a Reply