Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

अंतर जिला एरोबिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता चार जुन को रांची में

राची, झारखण्ड | मई | 14, 2023 :: आज दिनांक 14.5.2023 को होटल रॉयल, कडरू ,ओवर ब्रिज में झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन एक बैठक आयोजित की गई ,जिसमे आगामी प्रतियोगिता के लेकर विस्तृत चर्चा एवं निम्नलिखित बातों पर विचार विमर्श किया गया ।

1. चार जुन को रांची में अंतर जिला एरोबिक जिम्नास्टिक की प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा ।

2. रांची जिला भी भाग लेगी और रांची जिला के टीम के गठन की जिम्मेवारी तूलिका श्रीवास्तव, विकास गोप और दीप कुमारी मांझी को दिया गया है ।

3. राज्य सरकार और JSSPS से संपर्क कर स्टेडियम की उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा।

4. इस प्रतियोगिता को जायंट्स ग्रुप ऑफ रांची के द्वारा प्रायोजित किया जाएगा ।

मातृ दिवस के अवसर पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ ने संघ के उपाध्यक्ष, तुलिका श्रीवास्तव,रंजना रंजन तथा खिलाड़ी में दीप कुमारी मांझी ,पूजा कुमारी को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी सचिव राजीव रंजन,कोषाध्यक्ष गोविंद झा, उपाध्यक्ष -तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव दीपक गुप्ता,देवपुजन ठाकुर सहित कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply