Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी महाविद्यालय में इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन मीटिंग

राची, झारखण्ड  | अगस्त   07, 2024 ::

मारवाड़ी महाविद्यालय के सेम 1 बीएससी (कंप्यूटर एप्लीकेशन, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, और आर्फिशियल इंटेलीजेंस एवम मशीन लर्निंग) सत्र 2024-27, विभाग में बुधवार को एक इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन मीटिंग का आयोजन किया गया तथा सेम1 की कक्षाएं प्रारंभ होने की भी घोषणा की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, विभाग के समन्वयक प्रो संतोष रजवार, सहायक समन्वयक प्रो. शिवनंदन राम, विभाग के सारे शिक्षक – शिक्षकेतर कर्मचारी एवं 450 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित हुए।
इंडक्शन मीटिंग की शुरुआत डॉ. अंजना कुमारी ने विद्यार्थियों का स्वागत से किया। इसके उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ. अर्चना कुमारी ने पाठ्यक्रम, प्लेसमेंट असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती ने कॉलेज की प्लेसमेंट एवं कॉलेज द्वारा होने वाली करियर डेवलपमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समन्वयक प्रो. संतोष रजवार ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए सफलता का मूल मंत्र (स्वॉट) सिद्धांत के बारे में विस्तार से बताया।

डॉ घनस्याम प्रसाद, डॉ कुणाल गुप्ता, डॉ राजू मांझी, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ अंजना कुमारी, प्रो मीरा साहू, श्री अनुज कुमार ने छात्रों को अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply