रांची, झारखण्ड | सितम्बर | 15, 2021 :: इंडियनऑइल कारपोरेशन लिमिटेड ने आज नया कोम्पोसीठ सिलिंडर बरियातु स्थित एस के गैस सर्विसेस से रांची शहर के लिए लॉंच किया। आइ ओ सी एल के चीफ एरिया मेनेजर मो॰ अमीन ने नए सिलिंडर की विशेषताओं के बारे मे बतलाते हुये कहा की यह सिलिंडर सम्पूर्ण सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुये निर्मित किया गया है। यह blow moulded High Density Poly-Ethylene (एचडीपीई) मेटेरियल से बना है। आग लगने के समय यह स्टील वाले सिलिंडर की तरह ब्लास्ट नहीं करेगा। दूसरा इसका हल्का वजन। पिछले सिलिंडर के 32किलोग्राम (भरा हुआ) की जगह इसका कुल वजन 15.9 किलोग्राम ही होगा जिसमे 10 किलोग्राम गैस शामिल होगा। आसानी से ग्रहणी स्वयं इसको उठाकर लगा सकती हैं किसी अन्य की सहायता के बिना। इसकी कीमत 644 रुपये होगी जो 14 किलो सिलिंडर के अनुपात में ही है। इसकी डेलीवेरी भी खास तैयार कंटेनर मे लाया जाता है। इसको इतना आकर्षित डिजाइन किया गया है जो किचन की शोभा बढ़ाता है। सिर्फ सेकुरिटी डिपॉज़िट में पिछले सिलिंडर के जमा राशि का अंतर लिया जाएगा जिसके लिए नया रसीद उपलब्द होगा। नए सिलिंडर की डिपॉज़िट राशि 3300 रुपये है। एस के गैस के सज्जन अग्रवाल ने बतलाया की वह अपने अधिक से अधिक ग्राहक को नए सिलिंडर को लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
नए सिलिंडर के रांची के सर्वप्रथम ग्राहक श्री अरविंद कुमार मिश्रा (Jt. Secty) नगर विकास, ने नए सिलिंडर लेते हुये कहा की वह सिलिंडर के सेफ़्टी से अत्यंत प्रभावित हैं साथ मे इसके हल्के वजन से । महिलाओं को इसे बदलने मे किसी के सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
लॉंच के अवसर पर IOCL के आलोक शर्मा,तरुण कुमार,आदित्य सुमन तिगगा व एस के गैस के लोकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।




