रांची, झारखण्ड | जनवरी | 04, 2020 ::
सिख धर्म के पवित्र तीर्थस्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं.पाकिस्तानी पीएम इमरान खान मामले में फौरन दखल दें और ननकाना साहिब गुरुद्वारा में फंसे श्रद्धालुओं को निकालना सुनिश्चित करें. साथ ही आक्रोशित भीड़ से ऐतिहासिक गुरुद्वारा की सुरक्षा सुनिश्चित करें.

हरविंदर सिंह बेदी
अध्यक्ष
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा
::::::::::::::::::::::::::::::::::
मजहब नहीं सिखाता आपस में वैर रखना.पाकिस्तान स्थित गुरुनानक देव जी की जन्मस्थली ननकाना साहिब हमारी श्रद्धा का सर्वोच्च स्थान है और इस परम पूजनीय स्थल पर पाकिस्तान के लोगों का हमला शर्मनाक और निंदनीय है .इसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है.इस घटना से पूरा सहजधारी सिख समाज आहत है,केंद्र सरकार तत्काल एक्शन ले और पाकिस्तानी सरकार पर दबाव बनाए और इसे और आगे ना बढ़ने दे.बाबा नानक के संदेश नाम जपो,कीरत करो और वंड के छको जिसका अनुपालन पूरा सिख समाज करता है इस घटना से मर्माहत है.पाकिस्तान के वजीरे आजम तुरंत इसको रोकें और दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दें यही हमारी अपील है.

नरेश पपनेजा
मीडिया प्रभारी
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा
ननकाना साहिब में पथराव की घटना से हम सब आहत हैं.ऐतिहासिक धर्मस्थल पर हमले की जितनी निंदा की जाए कम है.हम पाकिस्तान सरकार से मामले में जल्द सिख समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की मांग करते हैं साथ ही हमारी मांग है कि सिख समुदाय के सबसे बड़े तीर्थस्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.

मनीष मिढ़ा
सचिव
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा




