Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का उद्घाटन

राची, झारखण्ड  | अगस्त   18, 2024 ::

विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर झारखंड फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन और द रांची प्रेस क्लब रांची ने मिलकर दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रांची के सभी फोटोग्राफरों की एक से एक बढ़कर तस्वीर फोटो प्रदर्शनी में लगी है। फोटो प्रदर्शनी में राज्य और पड़ोसी राज्य से सैकड़ो की संख्या में प्रतिभागी आए । जिसमें कई लोगों ने अपने-अपने नजरिए से तस्वीर खींचकर प्रतियोगिता में भेजी है। भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रमेश सिंह ने फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व रमेश सिंह ने पूरे तस्वीर को देखा । केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यहां स्कूल के बच्चों को भी लाइए और रांची प्रेस क्लब में स्कूली बच्चों को बुलाकर प्रोग्राम करिए। रांची के फोटोग्राफरों की मेहनत और उनके द्वारा खींची गई अनमोल तस्वीरों को देखकर उन्होंने फोटोग्राफरों को धन्यवाद दिया है और वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस के मौके पर सभी को बधाई देते हुए कहा है कि आपकी तस्वीर सिर्फ बोलती है और इन तस्वीरों के माध्यम से समाज में कई बदलाव भी देखे जाते हैं । वही रमेश सिंह ने कहा कि फोटो जर्नलिस्ट का काम असान नहीं है। वह समाज में दिखता है वह दिखाते है। फोटो जर्नलिस्ट को सभी घटना व दंगा में जाना पड़ता है, अपनी जान जोखिम में डाल कर काम करते है। वही उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश सिंह के साथ साथ एसोसिएशन और प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थिति थे । वही संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि फोटो जर्नलिस्ट काम कठिन है इनके बारे में सरकार को सोचना चाहिए। वही फोटो प्रतियोगिता के जज के रूप में संजय बोस, दिवाकर प्रसाद व सुशील अंकन उपस्थित थे। उन्होंने सभी तस्वीरों को अवलोकन करने के बाद निर्णायक मंडली ने अपना निर्णय बताया है। चयनित तस्वीरों के फोटोग्राफरों को सोमवार को सम्मानित किया जायेंगा। वही समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण , पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद विभाग के मंत्री हफीजुल हसन हाेंगे।

Leave a Reply