Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा की ओर से चलंत प्याऊ का उद्घाटन 

रांची, झारखण्ड  | अप्रैल  | 23, 2022 ::  अमृत धारा के अंतर्गत चलंत रांची में पड़ रहे प्रचंड गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा की ओर से चलंत प्याऊ का उद्घाटन झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर लक्ष्मी नारायण मंदिर अपर बाजार से रवाना किया गया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने कहा कि प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं होता है। पानी का महत्व हमें तब पता चलता है जब हमारा हलक सूख जाए और दूर-दूर तक जल नजर न आए। इस पुनीत कार्य में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

इसकी जानकारी देते हुए मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए शाखा द्वारा पिछले कई वर्षों से चलंत प्याऊ के माध्यम से राहगीरों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। जो अगले एक महीने तक संचालित होंगे। यह प्याऊ शहर के अलग- अलग हिस्सों में घूम- घूम कर राहगीरों को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराएगी।। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी पिलाना पुण्य का काम होता है। इसी सोच के साथ संस्था *गर्मी के मौसम में चलंत प्याऊ के माध्यम से लोगों को पानी पिलाने का कार्य करती है। मंच के सचिव विकास अग्रवाल ने बताया कि पानी के साथ ग्लुकोन-डी,सत्तू,शर्बत मिलाकर पिलाया जाएगा। गर्मी में चलंत प्याऊ धूप मे चलने वाले लोगो के लिए संजीवनी प्रदान करेगा।

मंच के उपाध्यक्ष अमित सेठी, अमृतधारा संयोजक यश गुप्ता,श्रय जालान के प्रयास से ये संभव हो सका। उपरोक्त जानकारी उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने जानकारी दी।

कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष विशाल पाडिया, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सचिन मोतिका, मंच के उपाध्यक्ष अमित शर्मा और पवन मुरारका,सिद्धान्त तोदी,अजय कु. डिडवानिया,शुभम रुंगटा,आयुष जैन,सुमित अग्रवाल,राहुल तोदी,विशाल शर्मा,चंदू बोड़ा,चंद्र प्रकाश रुहिया, प्रकाश पोद्दार अन्य सदस्य सम्मिलित हुए।

Leave a Reply