Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

झारखंड योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का उद्घाटन राची मे

 

रांची, झारखण्ड  | सितंबर  | 24, 2022 :: झारखंड योग संघ के द्वारा रांची जिला योग संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय 22 वी झारखंड योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शनिवार से पोदार भवन चुटिया में शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि फतेह चंद अग्रवाल एवं अतिथि कमल अग्रवाल एसएन भट्ट, बीबी रॉय, डॉ आसित आइच, नंदकिशोर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आगंतुकों का स्वागत आयोजन सचिव पंकज प्रसाद ने किया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से 19 जिला एवं 6 संस्थान के लगभग 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का गठन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में योग प्रतिभागी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उद्घाटन के मौके पर झारखंड योग संघ के सचिव संजय कुमार झा, कोषाध्यक्ष अमरेंद्र विकल, रजनी बक्शी सहित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply