Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

त्रिदिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ :: प्रथम विजेता को मिलेगे 25000/- एवं ट्रॉफी

 

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 21, 2023 ::
रांची जिला शतरंज संघ के द्वारा त्रिदिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन गुरू नानक स्कूल, रांची के सभागार में किया गया जो 8 चक्रों में खेला जायेगा।
जिसमें कुल 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया जो आज तक झारखंड के किसी जिलों में इतनी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग नहीं लिया।

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के उप मेयर संजीव विजयवर्गीय के साथ झारखंड शतरंज संघ के सचिव मनीष कुमार भी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा, सचिव नवजोत अलंग रूबल कोषाध्यक्ष सतीश कुमार उपाध्यक्ष कुणाल आजमानी, मिथिलेश पांडे, सह सचिव राजीव चंद्रजी, रंजीत सिंह, मुख्य ऑरबिरेटर दीपक कुमार, सदस्य उमेश अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, नवीन प्रकाश विकाश कुमार और गुरू नानाक स्कूल प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष कुलतार सिंह, सचिव परमजीत सिंह टिंकू’, खेल इंचार्ज परमजीत सिंह छोटू मौजूद थे।

सचिव नवजोत अलंग जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता पुरस्कार 25000 एवं ट्रॉफी दी जायेगी और इनमें से चार प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किये जायेंगे।

Leave a Reply