Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

वनिता महिला एसएचजी के सेनेटरी नैपकिन फैक्ट्री का उद्घाटन आज चार मार्च को श्यामनगर में

रांची, झारखण्ड | मार्च | 03, 2023 ::  महिला सशक्तिकरण के अपने मिशन के तहत लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की लायन सुनीता अग्रवाल की पहल पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट वनिता कुटीर उद्योग ने सेनेटरी नैपकिन इंडस्ट्री की शुरुआत की है।
सोहनलाल बंसल व बसंल परिवार की ओर से प्रदत इस इंडस्ट्री का उद्घाटन 4 मार्च शनिवार को रांची के सांसद संजय सेठ रांची के कांके रोड पर गांधीनगर सीसीएल कॉलोनी के श्यामनगर में सुबह 10.30 बजे करेंगे।
कांके के विधायक समरी लाल और रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय बतौर विशिष्ठ अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन सुनीता अग्रवाल, सचिव लायन सुनील माथुर और कोषाध्यक्ष लायन अमरचंद बेगानी ने उम्मीद जतायी है कि इस पहल से महिलाओं को खासकर छात्राओं को कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाला सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध होगा, जो वनिता एसएचजी को आर्थिक रूप से और स्वावलंबी होने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Reply