रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 22, 2021 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में रामनवमी के उपलक्ष पर “संकटमोचन” नामक ऑनलाइन चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | इस अवसर पर संस्था के छात्रों ने घर बैठे भगवान राम और संकटमोचन हनुमान जी के विभिन्न रूपों को कैनवास पे उकेरा | साथ ही साथ बचों ने भगवान राम की रूप सज्जा भी की ||
इस अवसर पर संस्था के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने कहा की कोरोना काल में रामनवमी को सबने सादगी के साथ अपने घर पर परिवार के साथ मनाया | इस समय का सदुपयोग का बच्चों करें एवं घर बैठे चित्रकारों को एक मंच प्रदान करने हेतु इस ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है |
| सभी प्रतिभागियों को कलाकृति आर्ट फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया जायेगा | साथ ही साथ सभी पेंटिंग्स की ऑनलाइन चित्रकला प्रदर्शनी भी संस्था के सोशल मीडिया पेज में की जाएगी |
इस प्रतियोगिता में लगभग 70 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा | प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र डिजिटल स्वरूप में प्रदान की जाएगी |



