Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

68वीं स्कूली नेशनल गेम फुटबॉल खेल में झारखण्ड की बालक एवं बालिका दोनों टीम सेमीफाइनल में 

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  19, 2025 ::

मणिपुर में आयोजित 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक 68वीं स्कूली नेशनल गेम फुटबॉल खेल में बालक एवं बालिका दोनों टीम सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में बालक की टीम उत्तर प्रदेश को 2/1 से हराया इसमें रोहित हेमराम एवं विशाल महतो एक-एक गोल किए।

तथा बालिका वर्ग में भी क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र की टीम को 3/0 से हराया, इसमें रीना कुमारी 2 गोल एवं पूजा कुमारी 1 गोल किए।

सेमी फाइनल के लिए झारखण्ड बालक की टीम मणिपुर के साथ भिड़ंत होगी, तथा बालिका टीम में झारखंड की टीम तमिलनाडु के साथ खेलेगी। इसमें कोच के रूप में जितेंद्र कच्छप, बिंदु कुजूर मैनेजर अमीत टोप्पो , लीना सोरेन हैं, तथा HOD के रूप में बिंदेश्वर महतो शामिल हैं

 

 

 

 

Leave a Reply