Lieutenant valentina tereshkova
आलेख़ विदेश

इतिहास में आज :: लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा बनी अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला [ 16 जून 1963 ]

Lieutenant valentina tereshkova

जून | 16, 2017 :: दुनिया में पहली बार किसी महिला ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।16 जून 1963 में 26 वर्षीय रूसी महिला लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने रूस की राजधानी मोस्को से अंतरिक्ष यान– वोस्टोक 6 में अपना सफर शुरू किया था। वह विश्व में अंतरिक्ष पहुंचने वाली पहली महिला बन गयी।

वोस्टोक 6 के उड़ान भरने के डेढ़ घंटे बाद मोस्को टेलिविज़न ने वैलेन्टीना की पहली तस्वीरें प्रसारित कीं।
अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली वो दुनिया की पहली महिला कपड़ा उद्योग में काम कर चुकीं थी। तेरेशकोवा रूस की छठीं अंतरिक्षयात्री थीं।
उनकी मिशन का मुख्य मक़सद था एक और अंतरिक्ष यान के साथ तालमेल बैठाना।
वोस्टोक 6 के उड़ान भरने से दो दिन पहले ही वोस्टोक 5 अंतरिक्ष में भेजा गया था।
दोनों अंतरिक्ष यान आपस में रेडियो के ज़रिए संपर्क बनाने में कामयाब रहे और एक समय पर एक-दूसरे से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर थे।
अपनी यात्रा के बाद तेरेशकोवा कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्य बन गईं और दोबारा कभी अंतरिक्ष की उड़ान नहीं भरी।

आलेख: कयूम खान, लोहरदगा।

Leave a Reply