आलेख़ खेल

इतिहास में आज :: टेनिस खिलाडी महेश भूपति का जन्म [ 7 जून 1974 ]

जून | 07, 2017 :: महेश भूपति का जन्म 7 जून 1974 को मद्रास में हुआ। 14 वर्ष की उम्र में अंतराष्ट्रीय टेनिस करियर की शुरुआत करने वाले भू‍पति ने अपनी मेहनत से टेनिस में कई खिताब अपने नाम किए। महेश भूपति ने 1999 का फ्रेंच ओपन और विम्बलडन का ग्रैंड स्लेम का डबल का खिताब लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाकर जीता। 2001 में भी उन्होंने लिएंडर पेस के साथ साथ जोड़ी बनाकर फ्रेंच ओपन के खिताब पर कब्जा किया। ‍

उनकी पहली पत्नी मॉडल श्वेता शंकर से तलाक होने के बाद उन्होंने पूर्व मिस यूनिवर्स और ‍अभिनेत्री लारा दत्ता से शादी की। 2001 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री से नवाजा।

आलेख: कयूम खान, लोहरदगा।

Leave a Reply