Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

अगर आप बेहतर तरीके की सोच रखते हैं तो आपकी आवाज दिल्ली की संसद भवन तक गूंजेगी : डॉ. राजकुमार शर्मा 

राची, झारखण्ड  | मार्च |  23, 2025 ::

डोरण्डा महाविद्यालय, राँची में भारत सरकार की युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाइकेएस) के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का समापन 23 मार्च, 2025 दिन रविवार को डोरण्डा महाविद्यालय, राँची के प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में व कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो. कंचन मुंडा एवं रोशन कुमार के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ।

डोरण्डा कॉलेज, राँची के प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा ने अपने अध्यक्षीय में संबोधन में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने आपके अन्दर जो मौलिकता देखा वह बहुत ही श्रेष्ठ है। अगर आप बेहतर तरीके की सोच रखते हैं तो आपकी आवाज दिल्ली की संसद भवन तक गूंजेगी। इसके लिए आपको अपने कार्य के प्रति ईमानदार और सजग रहने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने शहादत दिवस को याद करते हुए कहा कि हमारे देश को वीर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने इस देश के लिए, इस मातृ भूमि के लिए अपनी बलिदान दी है। कुमार गौरव ने कहा कि यह युवा संसद है और एक युवा स्वभाव से क्रांतिकारी होता है और संसद वो जगह है जहां इस राष्ट्र की नींव रखी गई है। देश के किसी भी नागरिक को एक चोट भी लगती है तो संसद भवन में सुनी जाती है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी अपने राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी भूमिका निभाएं और देश को सशक्त बनायें।

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार ने आयोजित कार्यक्रम पर दृष्टि डाली। गौरव कुमार ने भी अपना विचार रखा। इस कार्यक्रम में राँची, लोहरदगा एवं गुमला जिलों से कुल 104 युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया और देश के विकास में इस विषय के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने अपने विचारों को साझा किया और देश के विकास में योगदान देने के लिए अपने योगदान की पेशकश की। विकसित भारत युवा संसद 2025 कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करना है।

नोडल जिला राँची से कुल 10 विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया। ये सभी 10 विजेताओं को राज्य स्तरीय के लिए झारखंड विधानसभा में जाने का अवसर मिलेगा।

इन सभी प्रतिभागियों को राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री कुमार गौरव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले 104 प्रतिभागियों को डोरण्डा महाविद्यालय, राँची के प्राचार्य ने सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

 

 

Leave a Reply