Breaking News Latest News राष्ट्रीय

नए भारत का नया कानून कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय द्वारा सम्मान फाउंडेशन एवं अभी तक स्वाभिमान फाउंडेशन के संयुक्त बैनर तले नए भारत का नया कानून कार्यक्रम के तहत अनेक समाजसेवियों, मीडिया कर्मियों, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशंस एवं वरिष्ठ जनों को लीगल अवेयरनेस अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी, विवेक विहार की एसीपी जगदीश कुमार आनंद, विवेक विहार थाने के सचिव मनीष कुमार, गौरव तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता, रेजिडेंट्स वेलफेयर संगठन के प्रतिनिधि जगदीश अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त महोदय ने कहा कि अंग्रेजों के समय से चली आ रही न्याय व्यवस्था जो की इंडियन पेनल कोड एविडेंस सेक्टर के रूप में मौजूद थी, उस व्यवस्था को परिवर्तित कर नए कानून को आत्मसात किया गया जो की भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के रूप में प्रभाव में आ चुकी हैं जिसके माध्यम से आम जन सामान्य व्यक्तियों को त्वरित न्याय प्रदान किया जाएगा।

 

Leave a Reply