Breaking News Latest News झारखण्ड

भारतीय प्रबंध संस्थान राँची में मना हिन्दी पखवाड़ा

रांची , झारखण्ड | सितम्बर | 28, 2019 :: भारतीय प्रबंध सस्थान रांची मे दिनांक 13/09/2019 से दिनांक 27/09/2019 तक हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। हिन्दी पखवाड़ा के समापन समारोह में भारतीय प्रबंध सस्थान रांची के निदेशक, डॉ शैलेन्द्र सिंह ने समारोह को संबोधित किया।

संस्थान नें हिन्दी पखवाड़ा के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमे संकायगण, कर्मचारीगण और छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

समापन समारोह के विशिष्ट अतिथियों – डॉ. रत्नेश विष्वक्सेन, विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड एवं डॉ. कुमुद कला मेहता, सहायक प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, रांची विश्वविद्यालय – द्वारा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुस्तक प्रदान कर पुरष्कृत किया गया ।

प्रतियोगिताओं के विजेता हैं:

1. श्रुति लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रानी लक्ष्मी एबं द्वितीय पुरस्कार सुरुजित नामाता को जाता है।

2. निबंध में प्रथम पुरस्कार संजीव साह एबं द्वितीय पुरस्कार प्रियदर्शनी साईबा को जाता है।
3. आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रानी लक्ष्मी एबं द्वितीय पुरस्कार प्रो असित बरण महापात्रा एवं श्री अजय कुमार को जाता है। छात्र/छात्राओं के वर्ग में प्रथम पुरस्कार अवनीत सिंह एबं द्वितीय पुरस्कार दर्पण जानवे को जाता है।
4. कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्रीमती स्वाति किंडो एबं द्वितीय पुरस्कार श्री प्रभुनाथ रावत को जाता है। छात्र/छात्राओं के वर्ग में प्रथम पुरस्कार तृप्ति खुशीराम एबं द्वितीय पुरस्कार मयूर पाटिल को जाता है।

Leave a Reply