राची, झारखण्ड | अगस्त 30, 2024 ::
संत जेवियर्स कॉलेज राँची में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर में अगले तीन दिनों तक बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे इंडोर खेल का आयोजन किया जा रहा है| खेल के पहले दिन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एन. लकड़ा, एसजे ने खेल का उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ दिमाग के लिए स्वस्थ शरीर का होना आवश्यक जो कि हमें शारीरिक मेहनत करने से होगा| इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने भी कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कॉलेज परिसर में बेहतर वातावरण तैयार है| विद्यार्थी इसका भरपूर लाभ लेते हैं और स्पोर्ट्स के क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं| पहले दिन के खेल में कॉलेज के प्राध्यापकों व विद्यार्थियों ने जमकर इसका लुफ्त उठाया| मौके पर कॉलेज के उप प्राचार्य (इवनिंग) डॉ. फादर अजय मिंज, एसजे, रजिस्ट्रार डॉ. फादर केनेडी सोरेंग, एसजे, स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. राम मुर्मू, डॉ. धीरजमणि पाठक सहित अन्य उपस्थित थे|




