Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता फ्लैग ऑफ करेंगे 8वी राष्ट्रीय/4वी अंतर्राष्ट्रीय रेस वाकिंग चैंपियनशिप 2021

रांची, झारखण्ड | फरवरी   | 11, 2021 ::

8वी राष्ट्रीय/4वी अंतर्राष्ट्रीय रेस वाकिंग चैंपियनशिप 2021
==================
● 14 फरवरी को 50 किलोमीटर की रेस वॉक को फ्लैग ऑफ करेंगे झारखंड सरकार के  माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता।
● झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर होंगे इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि।
● 36वी नेशनल जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप के पदक विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेगा झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन।
● मास रेस वॉकिंग 14 फरवरी को प्रातः 5:30 के बजाय प्रातः 10:00 बजे आयोजित की जाएगी।
● राष्ट्रीय कैंपर रेस वाकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने रांची पहुंचे।
● आयोजन समिति के सदस्य एवं तकनीकी सभी तकनीकी पदाधिकारी का होगा आरटीपीसीआर कोविड 19 टेस्ट।
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
8वी नेशनल एवं 4थी अंतरराष्ट्रीय  हेतु तैयारी पूरी कर ली है गयी है। 14 फरवरी को आयोजित 50 किलोमीटर वाकिंग की रेस जो सुबह 6.30 को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी फ्लैग ऑफ कर रेस की शुरुआत करेंगे साथ ही 14 फरवरी के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पेय-जल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर जी रहेंगे।
समापन समारोह में ही 36 वीं नेशनल जूनियर में पदक सभी खिलाड़ियों को झारखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
14 फरवरी को आयोजित होने वाली मास रेस वॉकिंग प्रतियोगिता जो प्रातः 5.30 में आयोजित होने वाली थी वो अब उसी दिन प्रातः 10.00 बजे आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता से पूर्व 12 फरवरी को सभी आयोजन समिति के सदस्य एवं तकनीक पदाधिकारियो का कोविड 19 आरटीपीसीआर जांच की जाएगी।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी नेशनल कैंपर राँची पहुँच चुके है।
वही आज एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के टेक्निकल डेलीगेट्स ने भी राँची पहुँच कर वॉकिंग रुट का मुआयना किया।

जानकारी सीoडीo सिंह, सचिव , झारखंड एथलेटिक्स संघ के द्वारा दी गई

Leave a Reply