Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में हेल्थ चेकअप व रक्त दान शिविर का आयोजन

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  14, 2025 ::

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के द्वारा सेवार्थ विद्यार्थी आयाम के द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर रांची स्थित बोरिया पंचायत भवन में हेल्थ चेकअप व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया जिसमें वहां के स्थानीय लोगों ने अपना रक्त गट परीक्षण तथा रक्तदान शिविर में अपनी योगदान सुनिश्चित किया साथ ही साथ अपने स्वास्थ्य की कई एक जानकारियां उन सभी डॉक्टर के माध्यम से उन्होंने प्राप्त किया।

 

रांची महानगर मंत्री तुषार दुबे ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान के शिल्पकार व आधुनिक भारत के प्रेरणा का केंद्र है हम सब युवा उनके समाज में उल्लेखनीय कार्य व देश में छुआछूत को खत्म करने वाले ऐसे महान विभूति को हम सभी अपने अंतर निहित कर कार्य करने की जरूरत है। जिस प्रकार बाबा साहब ने संघर्ष में रहते हुए जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास अपने कार्यकल्पों से किया है उसी प्रकार हम सभी उनका स्मरण करते हुए समाज में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

इस कार्यक्रम में बोरिया पंचायत के प्रमुख गणमान्य लोग साथ ही साथ ग्रामीण एवं विद्यार्थी परिषद के अनिकेत सिंह,रोशनी मुंडा,सृष्टि पाठक,आदर्श शर्मा कुमकुम गुप्ता,अंशुल उज्जैन एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply