Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

एस.एस.मेमोरियल कॉलेज में स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता कार्यक्रम 

राची, झारखण्ड  | मई |  06, 2025 ::

एसएस मेमोरियल कॉलेज में दिनांक 06 मई 2025 को कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य, पोषण,और हमारा खान पान विषय में जागरूकता हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के उद्देश्य को बताते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बी.पी.वर्मा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में जागरूकता के अभाव में हम सभी गलत खान पान को अपना लिए है जिसका दूरगामी प्रभाव देखने को मिलता है। दैनिक जीवन में स्वास्थ्य और पोषण महत्वपूर्ण है इसी से हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। संतुलित आहार, उचित पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से, हम अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं और दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

 

आज का कार्यशाला झारखंड के प्रसिद्ध अस्पताल मेडी फर्स्ट के द्वारा चलाया गया। इस जागरूकता अभियान सह परामर्श सत्र में डॉ कुमार विशाल हड्डी रोग विशेषज्ञ ने बताया कि स्पाइनल रोग विशेषज्ञ के द्वारा बताया गया कि हड्डियों और नसों को मजबूत करने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, और पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी का सेवन करना महत्वपूर्ण है। जिसका श्रोत हमारे घर के आसपास ही मिलता है ।बच्चों को जीवन में कैसे विकास करें इसके संबंध में बताए । साथ साथ यह भी बताया कि जीवन मेंं सफल होने के लिए लक्ष्य निश्चित करना चाहिए यदि मेरा माइंड सेट है तब हम लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। मोटिवेशन के संबंध में भी बहुत विस्तार से बताया गया कि अच्छी मुद्रा और स्वस्थ वजन बनाए रखना भी लाभकारी होता है, *मेडी फर्स्ट अस्पताल कि डायटिशन अल्फा आलम* के द्वारा बताया गया कि हमें अपना आहार बिहार सही रखना चाहिए, हमें प्रतिदिन संतुलित भोजन करना चाहिए,प्रोटीन, बिटामिन, मिनरल्स, आदि सभी संतुलित रूप से लेना चाहिए। ओमेगा फैट्स भी हमारे दैनिक जीवन में उपयोगी है। कार्बोहाइड्रेट्स,फैट्स, प्रोटीन भी सामान्य रूप से लेना चाहिए। जितना बॉडी का वजन हो उतना ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए।एक दिन में सोडियम 7 से 8 ग्राम ही लेना चाहिए। आयरन भी जीवन के लिए उपयोगी है उसे अच्छे स्थानीय खान पान से ले सकते हैं।जिंक भी शारीरिक वृद्धि के लिए बहुत जरूरी है।थायराइड में आयोडीन बहुत ज्यादा लेना नहीं चाहिए। विटामिन ए की कमी से रतौंधी होती है। डॉ. अंशु अग्रवाल, महिला रोग विशेषज्ञ,महिला रोगों से बचने के लिए अच्छी स्वच्छता का नियमित पालन करना,संचारी और नियमित रोग जांच करवाना महत्वपूर्ण है।

इसके अलावा,स्वास्थ्य आहार, नियमित व्यायाम और तनाव कम करने पर भी सहायक हो सकते हैं।स्वस्थ गतिविधि में चलना, खेल, नृत्य, योग, दौड़ना या अन्य गतिविधियाँ शामिल हो सकती हैं जिनका आप आनंद लेते हैं। बहुत सारे फलों, सब्जियों और साबुत अनाज के साथ एक संतुलित, कम वसा वाला आहार खाएं । ऐसा आहार चुनें जिसमें संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल कम हो, और चीनी, नमक और कुल वसा मध्यम हो।

डॉ कुमार विशाल हड्डी रोग विशेषज्ञ, ने कहा कि नियमित व्यायाम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।स्थानीय खान पान से पोषण ठीक हो सकता है और जब शरीर का पोषण ठीक होगा तो स्वास्थ्य को भी ठीक रख सकते हैं।आहार में मोटे अनाज,फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन हम सभी को खाने में शामिल करना चाहिए, बाहरी पैकेट बंद खाना से परहेज करना चाहिए,नियमित अंतराल में पानी पीना चाहिए। चीनी और वसा से भी बचना चाहिए।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ।

श्री अपूर्वा सौरव,अस्पताल प्रबंधक के द्वारा मेडी फर्स्ट अस्पताल द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं और समय समय पर आयोजित होने वाला परमर्श सत्र कि जानकारी दी गई।

Leave a Reply