राची, झारखण्ड | जनवरी | 31, 2025 ::
संत जेवियर्स कॉलेज के भौतिकी विभाग के दो प्राध्यापकों का शुक्रवार को कार्यकाल पूरा हुआ. काॅलेज में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हुए प्राध्यापकों को प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर एसजे ने पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. शुक्रवार को कॉलेज के भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डाॅ संजय कुमार और डॉ श्रीमन्न नारायण तिवारी सेवानिवृत्त हुए. विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने काॅलेज में 40 वर्षों तक सेवाएं दीं. इस कार्यकाल में उन्होंने काॅलेज के डीन ऑफ साइंस, विभागाध्यक्ष, गवर्निंग बाॅडी के स्टाफ प्रतिनिधि, नैक स्टेयरिंग कमिटी, आईक्यूएसी संयोजक जैसे विभिन्न पदों में रहकर अपनी सेवाएं दीं। साथ ही डॉ श्रीमन्न नारायण तिवारी ने अपनी 24 वर्षों की सेवाएं भौतिकी विभाग में दी. इन्होंने आईएसएम धनबाद में 6 वर्षों तक रिसर्च करने के बाद काॅलेज ज्वाइन किया था।
मौके पर उप प्राचार्य डॉ फादर अजय अरुण मिंज एसजे, रजिस्ट्रार डॉ प्रभात केनेडी सोरेंग एसजे, परीक्षा नियंत्रक प्रो बी के सिन्हा, जियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ जयंत सिन्हा, डॉ धीरजमणि पाठक सहित अन्य शिक्षक और पदाधिकारी मौजूद रहे.




