Breaking News Latest News राजनीति

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह सेठी 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ :: बीजेपी को भारी मतों से विजयी बनाने का किया आग्रह

छत्तीसगढ़ | नवंबर | 12, 2018 :: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री गुरविन्दर सिंह सेठी 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे और जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया और बीजेपी उम्मीदवार को वोट देने की अपील की।
श्री सेठी ने जनता से स्थायी सरकार और छत्तीसगढ़ के सर्वागीण विकास के लिए बीजेपी को भारी मतों से विजयी बनाने का विन्रम आग्रह किया।
श्री सेठी के साथ जनसंपर्क अभियान मे हरजीत सिंह भाटिया बीजेपी ज़िला उपाध्यक्ष जशपुर, रविन्द्र सिंह भाटिया अध्यक्ष गुरुद्वारा पत्थलगांव,प्रितपाल सिंह भाटिया उपाध्यक्ष गुरुद्वारा पत्थलगांव,सूरज मोहन साहू विधानसभा प्रभारी पत्थलगांव,अमरजीत सिंह भाटिया,जसजीत सिंह भाटिया,जसदीप सिंह भाटिया,मन्नी भाटिया,गुरुचरण सिंह भाटिया, शामिल थे।

Leave a Reply