Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

हॉकी इंडिया के महासचिव बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचने पर भोलानाथ सिंह का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर किया गया भव्य स्वागत

राची, झारखण्ड  | सितंबर  | 24, 2022 ::  झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह कल हॉकी इंडिया के हुए चुनाव में निर्विरोध महासचिव निर्वाचित हुए , वन्ही हॉकी झारखंड की कोषाध्यक्ष श्रीमती आश्रिता लाकड़ा भी हॉकी इंडिया की कार्यकारिणी समिति के सदस्य के लिए निर्वाचित हुई। हॉकी इंडिया के महासचिव बनने के बाद आज पहली बार भोलानाथ सिंह जी का झारखंड आगमन हुआ ।उनके आगमन पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों हॉकी प्रेमियों और खिलाड़ियों के द्वारा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया । उनके आगमन की सूचना मिलते ही दर्जनों खिलाड़ी और खेल प्रशासक ढोल नगाड़े लेकर घंटों से उनके इंतजार में नाचते झूमते उनके स्वागत की तैयारी करते रहे। जैसे ही वे एयरपोर्ट से बाहर निकले फूल माला और बुके से उन्हें लाद दिया गया उनके साथ कार्यकारिणी समिति सदस्य के लिए चयनित असरिता लाकड़ा जी को भी फूल माला और बुके पहनानाकर शानदार स्वागत किया गया। घंटों से उनके इंतजार में खड़े झारखंड के दर्जनों खिलाड़ियों ने स्टिक उठाकर उनका स्वागत किया और उन्हें अपने साथ नाचने के लिए मजबूर कर दिया। एयरपोर्ट से निकलने के भोलानाथ सिंह ने सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं माला पहनाकर श्रद्धांजलि देते हुए उनका आशीर्वाद लिया ।वहां से निकलने के उपरांत हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचे सर्वप्रथम कार्यालय पहुंचने के पहले उन्होंने 1928 ओलंपिक में भारतीय टीम के कप्तान रहे स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा के आदम का मूर्ति पर माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर उनका श्रद्धांजलि किए। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से हॉकी
झारखंड के शशिकांत प्रसाद, रजनीश कुमार, विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, माईकल लाल,तारिणी कुमारी, धर्मेंद्र सिंह, रणधीर कुमार ,ओम सिंह, जयंत केरकेट्टा, दशरथ महतो, तारिणी कुमारी, भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा,अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कांति बा,पुष्पा प्रधान, साईं के फुटबॉल कोच सुनील सिंह,बॉलीबॉल कोच विश्वनाथ सिंह, मेकॉन के पूर्व हॉकी कोच एलेक्स लकड़ा, कुश्ती कोच बबलू कुमार,नवल कुमार,सहित दर्जनों हॉकी एवम कुश्ती के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी उपस्थित थे।

Leave a Reply