Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

झारखंड के राज्यपाल ने आर्मी पब्लिक स्कूल राँची परिसर का किया परिभ्रमन

राची, झारखण्ड | अगस्त | 11, 2023 :: झारखंड के राज्यपाल महामहिम श्री सी पी राधाकृष्णन जी ने आज 11/08/2023 को आर्मी पब्लिक स्कूल राँची परिसर का परिभ्रमन किया।
प्रधानाचार्य अभय कुमार सिंह ने अत्यंत उत्साह के साथ महामहिम का स्वागत किया उन्हें विद्यालय की संक्षिप्त जानकारी दी।
इसके उपरांत राज्यपाल ने विद्यालय विद्यालय के नाम को रौशन करनेवाले विशिष्ट छात्र छात्राओं से मिले उनका उत्साह वर्धन किया।
विद्यालय के कैमिस्ट्री लैब, बायोलैब, कक्षा कक्ष गए। अटल टिंकरिंग लैब को देखा वहाँ विजुअल रियालिटी हेड सेट का प्रयोग किया।
साथ ही संगीतकक्ष तथा आई ई रिसोर्स रूम का भी निरिक्षण किया।
बच्चों के उत्साह में स्वयं को उत्साहित महसूस किया।
विद्यालय की व्यवस्था से प्रभावित हुए।

 

उनके साथ विद्यालय के पैट्रैन वी एस एम मेजर जेनरल विकास चौधरी तथा चेयरमैन ब्रिगेडियर अश्विनी नैय्यर भी थे।
छात्रगण मुख्य अतिथि के आगमन पर अत्यंत उत्साहित थे।

Leave a Reply